रिपोर्ट - अभिलाष
चलती ट्रेन में अपनी जरुरत के हिसाब से चेन पुलिंग करना आम तौर पर देखा जाता है. लोग बिना वजह ट्रेनों में चेन पुलिंग कर संचालन को अव्यवस्थित कर देते है. लेकिन अब ऐसा करना उन्हें भारी पड़ सकता है. क्यूं कि अवैध चेन पुलिंग के खिलाफ पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है. कानपुर के सेंट्रल स्टेशन से लोगों के खिलाफ कार्रवाई से पहले उन्हें जागरुक करने की पहल की गई.अक्सर लोग अपनी सहुलियत के लिए चलती ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक देते है. जिसके चलते न सिर्फ संचालन प्रभावित होता है, बल्कि पीछे आने वाली ट्रेनें भी खड़ी हो जाती है, वहीं सुरक्षा कारणों की बात की जाए तो भी कभी कभी सूनसान इलाकों में चेन पुलिंग कर घटनाओं को अजांम दिया जाता है. लेकिन अब अपनी सहुलियत पर चेन पुलिंग करना भारी पड़ सकता है, क्यूं कि देश भर में अवैध चेन पुलिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ट्रेनों के भीतर चेन के स्थान पर सीसीटीवी कैमरें लगाए जाएंगे इसके साथ ही पुलिस के जवानों की भी तैनाती की जाएगी, अगर कोई छात्र अवैध रुप से चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकता है तो उसके स्कूल कॉलेज में इसकी जानकारी दी जाएगी, इसके अलावा अगर कोई सरकारी कर्मचारी ऐसा करता है तो उसके विभाग में उस पर कार्रवाई करने के लिए शिकायत दर्ज कराई जाएगी, जबकि अवैध चेन पुलिंग करने वालों पर एक साल की जेल या फिर एक हजार रुपए या फिर दोनों का जुर्माना भी लगाया जा सकता है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।