न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
मंगलवार को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में छह
प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इसमें बुजुर्गों को बड़ी सौगात देते हुए
वृद्धावस्था पेंशन को 400 रुपये से बढ़कर 500 रुपये कर दिया गया है। इस
फैसले से प्रदेश के करीब 40 लाख बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में 60
वर्ष से 79 वर्ष की आयु वाले वृद्ध 400 रुपये जबकि इससे अधिक उम्र वाले 500
रुपये पेंशन पा रहे हैं।इसके अलावा होटल और पब में बीयर बनाने को मंजूरी दे दी गई है। महाराष्ट्र,
कर्नाटक सहित कई राज्यों में यह व्यवस्था पहले से लागू है। वहीं रायबरेली
एम्स के लिए जर्जर 76 मकान ध्वस्त होंगे। साथ ही एम्स की तरह पीजीआइ में
रेजिडेंट डाक्टरों की भर्ती उम्र 35 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए बीटीसी के साथ बीएड
योग्यताधारी भी मान्य होंगे। इसे नियमवाली के परिशिष्ट में शामिल किया गया
है। वहीं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग ने एकमुश्त बजट खर्च की
जानकारी कैबिनेट को दी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।