ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
अनवर गंज थाना क्षेत्र के डिप्टी पड़ाव इलाके में देर रात एक घर के
अंदर महिला की हत्या कर दी गई।हत्या की सूचना पर सैकड़ो की भीड़ मौके पर जुट
गई ।वही लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी ।मौके पर पहुची पुलिस और
फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ साथ मामले की जांच शुरू कर दी ।इस
दौरान पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।मृतक
महिला के मायके वालों का आरोप है की मृतिका के दो बेटों और पति ने
ही उसकी हत्या की है । डिप्टी पड़ाव की रहने वाली 38 वर्षीय शैला परवीन का
साल भर पहले पति शाकिर से तलाक हो गया था। तब से शैला अपने मायके में रह
रही थी।सोमवार देर रात उसके चीखने की आवाजें सुनकर लोग वहां पहुंचे।तो
लहूलुहान हालत में शैला का शव पड़ा हुआ था ।और घर के पीछे का दरवाजा खुला
था।जिसके बाद लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी ।बताया जा रहा है कि
शैला के किसी दूसरे से सम्बंधों के चलते उसका तलाक हुआ था।जिसके चलते शैला
अलग रह रही थी और बेटे व पति अलग रहते थे। राज कुमार अग्रवाल ने बताया की
शैला नाम की महिला का खून से लथपथ शव उसके घर पर ही मिला है। उसकी ह्त्या
की गई है। पुलिस और फारेंसिक टीम जांच कर रही है.जल्द ही मामले का खुलासा
किया जाएगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।