रिपोर्ट - अमित गौर
जालौन के एट थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में
आये एक युवक ने 5 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया
है। इस घटना को जब ग्रामीणों ने देखा तो युवक को मौके पर पकड़ लिया और उसकी
जमकर पिटाई की साथ ही कमरे में बंद कर दिया। वही मासूम को खून से लथपथ देख
ग्रामीण उसके परिजन के पास लाये जहां उसकी हालात नाजुक होने पर इलाज के
लिए महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही एट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं
अस्पताल में भर्ती मासूम का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। वहीं
पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी युवक हो हिरासत में लेकर पूछताछ
शुरू कर दी है।
बताया गया कि एक गांव में युवक
रिश्तेदारी में आया था जहाँ उसने 5 माह की मासूम को खिलाने के बहाने उठा
लिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दरिन्दगी की, जिससे मासूम खून से
लथपथ हो गई। इस घटना को वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने देखा तो वह मौके पर
पहुंचे लेकिन घटना को अंजाम देने वाला युवक भागने लगा लेकिन उसे ग्रामीणों
ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
और उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया साथ ही मासूम को मेडिकल परीक्षण
के लिए भेज दिया।वहीं इस मामले की जांच करने के
लिए सीओ कोंच शीशराम मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में पूरी
जानकारी ले रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि युवक खून से लथपथ था साथ
ही मासूम भी खून से लथपथ थी। ग्रामीणों को देखकर युवक भागने लगा था, जिसे
मौके से पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे एट
थाने ले आई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।