जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा
कस्बे
की बंद पड़ी नालियों के हालात बहुत खराब है चारो तरफ गन्दगी का अंबार है
ग्राम पंचायत स्तर से कभी भी नही कराई गई सफाई नियुक्त सफाई कर्मी कभी इन
बजबजाती नालियों को सफाई तो दूर देखने भी नही आते ये बजबजाती गन्दगीयुक्त
नालियां इस भीषण गर्मी में संक्रामक बीमारियों को दावत दे रही है नहर बाजार
के मोहल्ला ग्राम पंचायत रानेपुर रसूलाबाद में बजबजाती नालियां स्वच्छता
अभियान की धज्जियां उड़ा रही है लाला शर्मा के मकान से मझले पंडित के घर बनी
नाली इतनी गन्दगीयुक्त हो चुकी है जिसमे नाली तो पुरानी बनी है इसका पानी
निकलने का कोई निकास भी नही बनाया गया जिस कारण यह नाली कस्बे में मुसीबत
बनी हुई है नाली में भरी सारी गंदगी सड़क पर तैर जाती है जिस कारण लोग खासे
परेशान है वही जब बरसात के पहले नाली बदबूदार बजबजा रही है तो बरसात के
दौरान हालात क्या होंगे ।मौहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार ग्राम
प्रधान को बजबजाती गन्दगीयुक्त नाली की सफाई व जल निकासी की व्यवस्था हेतु
अवगत कराया गया लेकिन अनसुनी कर दी गई जिस कारण कस्बे के लोगो मे आक्रोश
व्याप्त है ।ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्त सफाई कर्मी के कभी भी दर्शन नही
होते एक तरफ सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान पर जोर दिया जा रहा वही धरातल पर
नालियां गन्दगी से भरी पड़ी हुई है ।कस्बे के लोगो का कहना है कि शीघ्र ही
अगर बंद पड़ी नाली को नही खुलवाया गया व जल निकासी की व्यवस्था नही की गई तो
सभी मौहल्लेवासी जिलाधिकारी कानपुर देहात से शिकायत दर्ज कराएंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।