वाराणसी - कक्षा 9 का छात्र रहस्यमय ढंग से गायब, अपहरण की आशंका - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 12 June 2019

वाराणसी - कक्षा 9 का छात्र रहस्यमय ढंग से गायब, अपहरण की आशंका




ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

फूलपुर थाना क्षेत्र के अमउत गांव का रहने वाला अंकित गुप्ता 14 वर्ष नामक कक्षा 9 का छात्र तड़के 4:30 बजे अपने घर से दौड़ने के लिए निकला जिसके बाद से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है । किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसके परिजनों ने फूलपुर थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस समेत परिजन छात्र की तलाश में जुटे हैं । फिलहाल छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया है । बताया जाता है कि अमउत गांव निवासी पारस गुप्ता का पुत्र अंकित 14 वर्ष नारायणी चैलेंजर कन्वेंट स्कूल मैं कक्षा 9 का छात्र है । नित्य की भांति बुधवार को भी तड़के 4:30 बजे वह अपने घर से दौड़ने के लिए निकला था । लेकिन वापस घर नहीं लौटा । काफी समय बीत जाने के बाद उसके परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला । थक हार कर पिता पारसनाथ गुप्ता ने फूलपुर थाने पहुंचकर अपने पुत्र के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।