फर्रुखाबाद - श्रद्धालुओं को जाम से बचाने में नाकाम रही पुलिस .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 12 June 2019

फर्रुखाबाद - श्रद्धालुओं को जाम से बचाने में नाकाम रही पुलिस ..

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा के लाख प्रयास के बाद भी शहर कोतवाली पुलिस गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिये आ रहे श्रद्धालुओं को जाम की झाम से बचाने में नाकाम रही। हाईवे पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया ।जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को एड़ी चोटी का जोड़ लगाना पड़ रहा है ।यही हाल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला ।गंगा दशहरा पर स्नान पर गंगा में स्नान करने वालों की खूब भीड़ उमड़ती है। इसको लेकर जिला प्रशासन कोई भी इंतजाम नहीं कर सका। घाटों की साफ सफाई के लिए कोई तैयारी नहीं की गई थी। इससे गंदगी साफ नजर आ जाती है। भीड़ के बाद भी पुलिसकर्मी घाटों पर नहीं दिखाई दिए। इससे शोहदों की अराजकता से स्‍नान करने आने वाली महिलाओं को तकलीफ उठानी पड़ी। गंगा घाटों पर हर स्नान पर्व पर खासी भीड़ होती है। जिससे यातायात व्यवस्‍था चौपट हो जाती है इस बार भी यही हुआ। ट्रेन में चलने को लेकर लोगो में अफरा तफरी बनी रही गंगा दशहरा पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्‍था बिगड़ गई। 



 इससे गंगा पुल पर काफी लंबा जाम लग गया। इसमें फंसने वाले बुरी तरह से बिलबिलाते रहे। पुलिस देर बाद पहुंची। गंगा स्नान के लिए गांवों से ट्रैक्टरों से भीड़ आई थी। इनके खड़े होने की जगह नहीं थी। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण बना हुआ है। डग्गामार वाहन सवारियां बैठाने को अफरातफरी बनाए रहे। गंगा दशहरा पर लाखो श्रद्धालुओं के आने की पूर्व से ही पुलिस अधीक्षक को आशंका थी। उन्होंने इस भीड़ को समुचित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल पांचाल घाट व उसको जाने वाले रास्ते पर तैनात किया था। लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते व्यवस्था फेल हो गयी।लाखो श्रद्धालुओं को श्रद्धा के मार्ग में जाम की झाम से जूझना पड़ा। जिससे वह अपने निर्धारित समय पर गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाने से महरूम रह गये। पांचाल घाट पुल से लेकर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की बड़ी कतारे लगी रही।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।