ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर बिल्हौर घाटमपुर न्यायिक संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में ए०सी०एम० को
सौंपा। इसके साथ ही अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे बाजी भी की गयी। समिति
के संयोजक रविन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले तीन बार से मुख्यमंत्री
द्वारा केवल आश्वाशन ही मिल रहा है। लेकिन अभी तक बिल्हौर घाटमपुर न्यायिक
क्षेत्राधिकार को शहर में नही जोड़ा गया है। जिस तरह से अमेठी के
महाविद्यालयो को अयोध्या से जोड़ा गया है। ठीक उसी तरह इन तहसीलों को भी
जोड़ा जाए। नही तो उग्र आंदोलन होगा जिसकी जिम्मदारी सरकार की होगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।