ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ इलाके में दिन दहाड़े एक टेनरी
मालिक से लूट हो गई। लूट की घटना से इलाके में हड़कंम्प मच गया। वही लूट की
घटना टेनरी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस दौरान टेनरी मालिक ने
मामले की जानकारी पुलिस को दी ,मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
टेनरी मालिक अरशद जमाल ने बताया की वह मंगलवार की सुबह बैंक से रूपए निकाल
कर अपनी टेनरी के बाहर पहुंचे ही थे की एक बाइक पर स्वर दो लोग आये और
अचानक झप्पटा मारते हुए उनका बैग लूट कर ले गए। बैग में 75 हजार रूपए और
लैपटॉप था ,उन्होंने बताया की ईद में मजदूरों को सैलरी देने के लिए बैंक से
रुपया निकाल कर लाये थे। और लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दे डाला।
चकेरी पुलिस ने बताया की टेनरी मालिक के साथ लूट की घटना हुई है पूरी घटना
टेनरी में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जल्द ही मामले का खुलासा किया
जाएगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।