ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
लगातार
बढते तापमान का कारण कि आज हम हर प्रकार से प्रकृति के साथ खिलवाड कर रहे
है। हम आज जागरूक नही हुई तो हमारी आने वाली पीढियों का जीवन कठिन हो
जायेगा यह बात आशा वेलफेयर सोसायटी के पर्यावरण बचाओं संदेश अभियान के
समापन अवसर पर संरक्षण मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा कही गयी। अभियान की
शुरूआत विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ था तथा अभियान के तहत आम जनमानस को
पौधो का वितरण शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया। संस्था की सचिव मिनी
सक्सेना ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम शहर में ज्यादा से ज्यादा पेड
लगाने के लिए, शहर को हरा-भरा बनाने के लिए जनता को जागरूक करे। यदि हम
प्रकृति के साथ छेड-छाड करते है तो इसका खामयाजा हमारी पीढी ही भुगतेगी। इस
अभियान में 1 हजार से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण जनता के बीच
किया गया और अभियान समापन पर 251 तुलसी व मीठी नीम के पौधो को गमलो सहित
वितरण किया गया। इस दौरान मिनी सक्सेना, अध्यक्ष दत्ताजी, अनुज वर्मा,
ज्योति श्रीवास्तव, सौरभ सोनकर, शिवम सिंह आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।