ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
घाटमपुर
क्षेत्र के यमुना तटवर्ती इलाके में एक निर्माणाधीन पावर प्लांट में
गुरूवार को एक मजदूर दवा लेने की बात कहकर गया था लेकिन वह वापस नही आया।
उसकी संदिग्ध हालत मे मौत हो गयी और कल शुक्रवार की सुबह प्लाट परिसर में
ही उसका शव पडा मिला। मजदूर के शरीर पर चोटो के निशान देखकर उसके साथी
मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को शव
उठाने से रोका। हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स तथा एसडीएम भी मौके
पर पहुंच गये और किसी प्रकार हंगामा कर रहे मजदूरों को शांत
कराया। घाटमपुर पावर प्लांट में बिहार के रोहतास जिले के अमलोर थानानतर्गत
गांव बसडीहा निवासी 40 वर्षीय अशो शर्मा काम करता था। उसके साथियों ने
बताया कि अशोक लार्सन टूब्रो के लिएि काम करने वाली कंस्ट्रक्शन संपनी में
काम करता था। साथियों में मुन्ना तथा अनिल यादव ने बताया कि अशोक 4 माह
पहले यहां काम करने आया था। बताया कि गुरूवार को दोपहर को उसे घबराहट महसूस
हुई और वह एलएडटी के साइट कार्यालय में कार्यरत डिस्पेंसरी से दवा लेने की
बात कह कर किला था।
बताया गया कि गुरूवार को फिर अशोक नही दिखायी दिया
वहीं उसका शव शुक्रवार की सुबह एलएंडटी साइट आफिस के पास पडा मिला। घटना से
आक्रोशित हाजरो श्रमिको ने पावर प्लांट की सभी साइटों पर काम बंद करा दिया
और शव को वहां से आवासीय परिसर में ले गये। चूकि अशोक के शरीर पर चोंटो के
निशान थे उसके पैर में कट था ऐसे में हादसे या हत्या की आंशका को लेकर
मजदूरो ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढता देख कंपनी के अधिकारियों ने
पुलिस व प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद एसडीएम वरूण पांडेय व सीओ शैलेंद्र
सिंह कोतवाली बिधून व सजूती का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मजदूरों को
समझाने का प्रयास श्ज्ञुरू किया। वहीं हत्या की बात करते हुए मजदूरो ने
मृतक अशोक के परिजनों के लिए 20 लाख रू0 मुआवजे की मांग रखी। एसडीएम वरूण
पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनो को दी गयी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की
जायेगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।