रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
एक सड़क हादसे में यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में दोनों ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की है। यहां वापस घर लौट रहे पिता-पुत्र को एंबुलेंस ने रौंद दिया। एंबुलेंस छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया। बताते चले कि मोहल्ला ऊँचा बिरतियाँ निवासी तीस वर्षीय अल्लाह रक्खा पुत्र कमरुद्दीन अपने दो वर्षीय पुत्र अहमद रजा के साथ नुमाईश देखकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही एन एच 91 जीटी रोड पर फर्रुखाबाद चौराहे पर मॉडल शॉप के सामने यह लोग पहुंचे ही थे, उसी वक्त पीछे से तेज रफ़्तार आ रही एम्बुलेंस ने पिता पुत्र को टक्कर मार दी और उनको रौंदते हुई गुजर गई। जिससे पिता अल्लाह रक्खा की मौके पर ही मौत हो गई जब कि उसका दो वर्षीय मासूम अहमद रजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डॉयल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अहमद रजा को तुरन्त 100 शैय्या अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी 100 शैय्या अस्पताल पहुँच गए जहां पिता पुत्र की मौत की खबर सुनने के बाद वहां कोहराम मच गया ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।