जिला सवांदाता- अरविन्द शर्मा
कानपुर देहात के माती मुख्यालय में एएसपी आवास के बगल में हुई हत्या का आज पुलिस ने खुलासा किया है ये हत्या अवैध संबंधों के चलते की गयी थी पुलिस ने हत्या में उपयोग किया किया आलाकत्ल बरामद कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया है वही एक आरोपी की तलाश में जुटी हुई है दरअसल मृतक शिवनारायण की पत्नी के अपने ही देवर रिशु के साथ अवैध संबंध थे जिसको लेकर पति पत्नी के बीच आये दिन विवाद हुआ करता था मृतक शराब का लती था और शराब पीकर पत्नी से आये दिन झगड़ा करता थादो दिन पहले भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अपने घर गौरियापुर चली गयी थी पति माती स्थित आवास में अकेले रुका था देवर रिशु को जब इसकी जानकारी हुई तो उसमें अपने भाई शिवनारायण को ठिकाने लगाने की सोची और रात को ही माती स्थित आवास आया और घर में घुसकर अपने भाई के ऊपर पत्थर से कई वार किए जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी और हत्या करने के बाद आरोपी देवर घर से फरार हो गया
सुबह जब एएसपी आवास के बगल में हत्या की सूचना मिली तो जनपद में हड़कम्प मच गया सूचना पर पत्नी घर पहुंची तो देखा कि उसका पति मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था पुलिस ने जाँच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक की पत्नी के साथ देवर के अवैध संबंध थे जिसको लेकर मृतक का पत्नी के साथ आये दिन झगड़ा होता था जिसके बाद कल भी झगड़ा हुआ था तो पत्नी बच्चों को लेकर घर चली गयी थी और देवर के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और रात में देवर माती स्थित घर आया और अपने भाई की हत्या करके फरार हो गया पुलिस को घटनास्थल पर लोगो ने अवैध संबंध होने की जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस ने देवर रिशु पर शिकंजा कसना शुरू किया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया कड़ाई से पूछताछ करने में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया फ़िलहाल एक व्यक्ति जो हत्या के समय साथ में था वो फरार है पुलिस उसे पकड़ने के लिये दबिश दे रही है बहुत ही जल्द उसे भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जायेगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।