रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
रायबरेली जेल के बाद उन्नाव जेल में भी अपराधियों ने अपनी गुंडई का वीडियो
बना कर सरकार को खुली चुनौती दी है दरअसल मामला फरवरी महीने का है.
जिसमे दो कुख्यात बदमाशों ने जेल के भीतर रहते हुए तमंचा लेकर सरकार को
चुनौती पेश करते हुए जेल को अपना कार्यालय बनाने की धमकी दे रहे हैं
जिसमे एक का नाम अमरीश और दूसरा अपना नाम अंकुर बता रहा है और धमकी देते
हुए अंदर और बाहर किसी भी शख्स उड़ाने का मादा रखता है वहीं पूरे मामले पर
उन्नाव प्रशासन ने लीपा पोती करते हुए आरोपियों को प्रेस नोट के
जरिये पेंटर और कलाकार की उपाधि से नवाजते हुए लहराते हुए तमंचे को
मिट्टी का करार दिया है जबकि प्रेस नोट पर नज़र डालें तो गुनहगारों को
पेंटर बताया और जबकि मिट्टी से कलाकारी करने वाला कुम्हार होता है
हलाकि इस वायरल वीडियो पर डीएम उन्नाव देवेंद्र पांडेय ने जांच कर दोषियों
पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है जिला
जेलों में अपराधियों के इस तरह के वीडियो वायरल होना ये कोई पहला मामला
नही है आपको बतादें अपराधी अमरीश मेरठ और और गौरव रायबरेली का रहने वाला
है.. ये दोनों हत्या लूट जैसे संगीन मामलों में आजीवन कारावास पर
सजायाफ्ता हैं..
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।