रिपोर्ट -राजितराम यादव
बस्ती जिला अधिकारी डॉ राजशेखर ने पेट्रोल पम्प मालिको और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर दिया निर्देश।
30 जून तक सभी पेट्रोल पंप मालिक अपनी पेट्रोल पंप पर जरूर लगा ले सीसीटीवी कैमरे: डीएम डॉ राज शेखर
सभी पेट्रोल पंप लाइसेंस धारक अपने पेट्रोल पंप पर अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के संबंध में और चार पहिया वाहनों के सीट बेल्ट लगाने संबंध जागरूकता फैलाने के लिए लगाएं फ्लेक्स: जिलाधिकारी बस्ती
सीसीटीवी कैमरे का 60 दिन का बैकअप सीडी रखना पेट्रोल पंप मालिकों को होगा आवश्यक: डॉ राजशेखर
अगर कोई भी पर पेट्रोल पंप पर हेलमेट नही लगाकर आता है और तेल लेने के लिए विवाद करता है तो 100 नंबर पर फोन कर तथा संबंधित थाना प्रभारी को दे सूचना: जिलाधिकारी
बिना हेलमेट लगाकर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए लोगों के विवाद करने पर उनके खिलाफ होगी उचित कार्यवाही :डॉ राज शेखर
पेट्रोल पंप पर महिला और पुरुष के लिए होने चाहिए अलग-अलग शौचालय :डीएम राजशेखर
पेट्रोल पंप डीजल व पेट्रोल भराने आने वाले व्यक्तियों के लिए सुविधा के लिए होने चाहिए वाटर कूलर व फिल्टर :जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप मालिकों को दिया निर्देश कहा कि पेट्रोल पंप लाइसेंस धारक यह सुनिश्चत कर ले कि प्रकार के सार्वजनिक, भूमि ,सड़क नाली पर अतिक्रमण ना हो: डॉ राज शेखर
अगर अतिक्रमण किया गया है तो 30 जून 2019 तक खाली कर दें : डीएम बस्ती
30 जून के पश्चात यदि जांच के दौरान अतिक्रमण पाया गया तो पेट्रोल पंप मालिकों के विरुद्ध होगी विधिक कार्रवाई
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।