रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जिले व प्रदेश में दिनों-दिन बढ़ रही
आपराधिक घटनाओं और जिले में बढ़ी चोरियों के खुलासे ना होने से खफा व्यापार
मंडल और सपाइयों ने एसपी से भेट कर उन्हें ज्ञापन सौपा और जिले में बिगड़ी
कानून व्यवस्था को दुरस्त करने और चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की|नगर
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी के नेतृत्व में
व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा से
भेट की| व्यापरियों ने कहा कि जिले में आये दिन व्यापारियों की दुकानों
में चोरी हो रहीं है| जिसके चलते व्यापारी काफी आक्रोशित है| चौक पर भी एक
व्यापारी की दुकान तोड़ी गयी जिसका खुलासा नही किया गया| वही सपा
जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में तकरीबन आधा सैकड़ा सपाई एसपी
कार्यालय फतेहगढ़ पंहुचे| उन्होंने एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा को ज्ञापन
सौपा | ज्ञापन के साथ ही बीते दिनों हुई आपराधिक घटनाओं का विवरण पत्र भी
सौपा| सपा नेताओं ने कहा कि जनपद के साथ ही पूरे उत्तर-प्रदेश में लूट,
हत्या, अपहरण, चोरी, दुष्कर्म, जान लेवा हमलों की घटनाएँ बढ़ रही है| लेकिन
पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है|अपराध बढने से प्रदेश की जनता खुद को
असुरक्षित महसूस कर रही है|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।