रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद के कमालगंज में माँ के
साथ ननिहाल जा रहे बालक को तेज रफ्तार बुलेरो ने कुचल दिया| जिससे उसकी
मौके पर ही मौत हो गयी| आक्रोशित परिजनों नें कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर जाम
लगा दिया| पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के
लिये भेजा|थाना मेरापुर के ग्राम विसौली निवासी कप्तान की पत्नी
विनीता अपने 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन को लेकर थाना कमालगंज के ग्राम हसनगंज
मायके जा रही थी| फतेहगढ़ से टैम्पों पर सबार होकर वह हसनगंज पंहुचे|
कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर टैम्पो को अर्जुन की माँ पैसे देनें लगी, उसी दौरान
अर्जुन ने अचानक सड़क पार करने का प्रयास किया|उसी दौरान तेज
रफ्तार बुलेरों ने अर्जुन को कुचल दिया| जिससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो
गयी| बुलेर्रों सबार मौके से फरार हो गया| आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर
जाम लगा दिया| घटना की सूचना पर सीओ कमालगंज सुरेन्द्र तिवारी, प्रभारी
निरीक्षक जसबंत सिंह आदि फ़ोर्स साथ मौके पर पंहुचे और तकरीबन एक घंटे बाद
कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।