विराट ने सचिन का तोड़ा विश्व रिकॉर्ड - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 16 June 2019

विराट ने सचिन का तोड़ा विश्व रिकॉर्ड


तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ 

विश्व कप 2019 में भारत पाकिस्तान के महत्त्वपूर्ण मुकाबले में विराट कोहली एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 11 हजार रन पूरे कर लिए। कप्तान विराट कोहली इस मुकाम पर सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने पाकिस्तान के साथ यहां के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप मुकाबले के दौरान अपनी नाबाद 57  रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया। सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ कर विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज 11 हजारी बन गए हैं। 

उन्होंने यह उपलब्धि वनडे करियर के 229वें मैच हासिल की। विराट के लिए एक अवसर उस समय गंवाना पड़ा।जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टास होने के बाद बर्षा के कारण रद्द हो गया था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।