विश्व कप 2019 में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस के आधार पर 89 रन से मात दी। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सभी मैचों में जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में कुल 7 मुकाबले हुए और सभी में भारत ने जीत हासिल की है।
भारत की इस जीत पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी लिस्ट में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है। अमित शाह ने टीम इंडिया को मिली जीत पर लिखा है, "भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक। नतीजा भी वही निकला। पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। हर एक भारतीय इस जीत पर गर्व कर रहा है इसका जश्न मना रहा है।"

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।