ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर इलाके में बीते दिनों हुए पुलिस जीप
से दर्दनाक हादसे में रजत की मौत हो गई थी। जिसके बाद
शनिवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव्
तिवारी के साथ नवनिर्वाचित सांसद सत्यदेव पचौरी मृतक रजत के घर पहुंचे जहा
उन्होंने मृतक रजत के परिजनों को आर्थिक मदद भी दी। ,इस दौरान मृतक रजत के
परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की जब हम एस एस पी से
मिलने गए थे। वहा पर मौजूद पुलिसकर्मी ने हम लोगो से अभद्र भाषा का
प्रयोग किया।वही परिजनों ने यह भी कहा की मेडिकल रिपोर्ट में ओवर राइटिंग
की गई है जिस पर एसएसपी ने रजत के परिजनों को सही जांच का आश्वासन दिया है।
जिलाधिकारी ने बताया की सरकार की तरफ से रजत के परिजनों को पांच लाख रूपए
की आर्थिक मदद की गई है। और पीड़ित परिवार के साथ हर संभव मदद की जाएगी। वही
नवनिर्वाचित सांसद सत्यदेव पचौरी ने पीड़ित परिवार से बात करते हुए कहा की
आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। इस
दौरान उन्होंने रजत के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा की अगर परिजनों
को अच्छा अधिवक्ता नहीं मिलता है तो हम अपनी तरफ से अच्छा अधिवक्ता उपलब्ध
कराएंगे।जो आपके केस को देखेगा। आप को बता दे की सरकार की तरफ से रजत के
परिवार को आर्थिक मदद के लिए पांच लाख रूपए की चेक दी गई है तो वही सांसद
सत्यदेव पचौरी ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए दो लाख रूपए की नगद धनराशि भी
दी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।