ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
चकेरी थाना क्षेत्र के रामदेवी चौराहे पर एक तेज रफ़्तार डीसीएम
अनियंत्रित होकर ई रिक्शा में टक्कर मारते हुए भाग निकला इस दौरान हड़बड़ाहट
में एक और रिक्शा चालक को टक्कर मार दिया जिसमे दो लोग घायल हो गए। घटना के
बाद इलाकाई लोगो ने डीसीएम चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया। और उसकी जमकर पिटाई
कर दी। वही कुछ लोगो ने मामले की जानकरी पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस
ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया तो वही डीसीएम चालक को हिरासत में ले
लिया है। पुलिस ने बताया की नौबस्ता की तरफ से एक डीसीएम तेज रफ़्तार में
चली आ रही थी इस दौरान रामादेवी चौराहे पर उसने ई रिक्शा चालक को टक्कर
मारते हुए भागने लगा तभी उसने थोड़ी ही दूर पर एक और रिक्शा चालक को टक्कर
मार दिया। जिससे दोनों रिक्शा बुरी तरह छत्रिग्रस्त हो गए। वही घटना घायल
भी हुए है जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही डीसीएम चालक को
गिरफ्तार किया गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।