गोरखपुर-पत्रकार के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 17 June 2019

गोरखपुर-पत्रकार के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार


ब्यूरो-कृपा शंकर 

झंगहा में पेड़ से बांध कर पिटाई करने की घटना का वीडियो बनाने व वायरल करने वाले एक स्थानीय पत्रकार को झंगहा के दरोगा प्रणव ओझा व दो पुलिसकर्मियो ने दुर्व्यवहार किया और गाली दी। झंगहा थानेदार जे एन सिंह ने दरोगा के कृत्य को लेकर खुद माफी मांगी। लेकिन पत्रकारों ने दरोगा व दो पुलिसकर्मियो को निलंबित करने की मांग किया है। पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है। प्रेस क्लब का कहना है कि घटना को रोकने में विफल पुलिस ने पत्रकार को ही निशाना बनाया। जबकि मुख्यमंत्री महोदय व डीजीपी ने पत्रकारों का सम्मान करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके चर्चित दरोगा ने पत्रकार को  थाने में अपमानित करते हुए दुर्व्यवहार किया। एसएसपी से अनुरोध है कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।