संसद का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। बजट सत्र के पहले दो दिन नव निर्वाचित सांसदों को प्रोटेम स्पीकर डॉ. वीरेंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को विशेष स्लॉट मिल सकता है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि दो दिनों तक शपथग्रहण कार्यक्रम चलेगा। यानी दो दिन नवनिर्वाचित सांसदों को प्रोटेम स्पीकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नियमों के अनुसार सदन के नेता के रूप में प्रधानमंत्री सबसे पहले शपथ लेता है। इसके बाद मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेते हैं।लोकसभा अधिकारी ने कहा, 'यदि कोई सदस्य शपथ नहीं लेता है तो वह सदन की किसी भी कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले सकता है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए कार्यकाल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा सांसद थे। इसलिए सदन के नेता ने पहले शपथ ली थी। मगर इस बार मोदी प्रधानमंत्री होने के साथ ही सदन के नेता भी हैं।' 2014 में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और सोनिया गांधी ने मंत्रियों के बाद शपथ ली थी। ऐसा उनके पद और वरिष्ठता की वजह से हुआ था।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।