रिपोर्ट - ईश्वर चन्द्र पटेल
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली अंतर्गत
नगर में स्थित बाघनाथ चौराहे पर सुबह पल्सर सवार दो बदमाशों ने एटीएम में
रूपये डालने जा रहे एक युवक को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूट लिए. इसके बाद
बदमाश मौके से फरार हो गए. वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर बदमाशों की
तलाश कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव
नारायण मिश्र ने मौके पर पहुच कर घटना की हर एक बिंदु की तहकीकात करते
हुये, मातहतों को घटना की खुलाशा करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया.बता
दें कि शुक्रवार को सुबह पौने सात बजे हाटा नगर के वार्ड नं० 21 गांधी नगर
निवासी नितेश परशुरामका उर्फ बिट्टू उम्र 38 वर्ष अपने भाई प्रसुन
परशुरामका के साथ बाइक से नगर स्थित बाघनाथ चौराहे पर हिटैची एटीएम में
पैसा डालने जा रहे थे की4 इसी बीच पल्सर सवार दो बदमाशों ने कट्टे से फायर
करने लगे. जिससे नितेश को एक गोली पैर व एक गोली हाथ में लगने से जमीन पर
गिर पड़ा और बदमाश उससे रुपये से भरा बैग लेकर गौरीबाजार रोड की तरफ फरार
हो गए. बैग में लगभग तीन लाख से अधिक रूपये व एक मोबाईल है.सूचना
पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नितेश को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में
भर्ती कराया. जहां नितेश की स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज
गोरखपुर रेफर कर दिया. वहीं पुलिस ने मौके की जांच कर बदमाशों की तलाश शुरू
कर दी है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।