ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन पर शुक्रवार को गहन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए। आपको
बताते चले कि बीते कई दिनों से एसएसपी परेड ग्राउंड निरीक्षण की बात कर
रहे थे इसी के मद्देनजर अचानक पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पहुंचे।
कप्तान को देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया ।इस दौरान
उन्होंने लाइन प्रभारी को आदेश दिया कि सभी आरक्षियों को परेड मैदान पर
बुलाएं। इस दौरान वह वहाँ बने बैरक पहुंचे साथ ही मेस का भी गहन निरीक्षण
किया। इस बीच उनके साथ चल रहे अन्य पुलिस अफसरों को निर्देश देते हुए कहा
कि मेस की साफ सफाई के साथ साथ बैरक का रखरखाव का विशेष ध्यान दिया जाए।
कभी किसी भी आरक्षी को कोई दिक्कत न हो सके। इसी कड़ी में वहां खड़ी डायल 100
वाहन चालकों को निर्देशित किया कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाये
और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। इसके पुर्व उन्होंने प्रशिक्षु
आरक्षियों को प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही उन्होंने ग्राउंड पर सलामी भी ली।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।