ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
श्री
जी ट्रेडर्स के तत्वधान में गौरव जायसवाल की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक
यातायात सुशील कुमार को जाम और पार्किंग व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन दिया
गया। गौरव जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार को ज्ञापन देते
हुए कहा किभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर शहर को स्मार्ट
सिटी का तोहफा दिया और नवीन मार्केट को स्मार्ट मार्केट घोषित किया गया।
जहां नवीन मार्केट को स्मार्ट मार्केट घोषित किए जाने के बाद नवीन मार्केट
को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया। पार्किंग की समस्या को दूर करने के
लिए परेड चौराहे पर क्रिस्टल पार्किंग और सेन डिग्री कॉलेज के बगल में
मल्टीलेबिल कार पार्किंग का निर्माण किया गया। जहां नवीन मार्केट में नगर
निगम द्वारा सड़क पर ही स्टैंड का ठेका दे दिया गया। नवीन मार्केट को नो
पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है तो वह नगर निगम ने नवीन मार्केट शॉप
कीपर्स एसोसिएशन को 142450 रुपय में 56 कार पार्किंग का ठेका दे दिया गया।
तो वही दूसरी तरफ सेन डिग्री कॉलेज के बाहर फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है।
जबकि चंद कदमों की दूरी पर मल्टीलेबिल कार पार्किंग बनी हुई। जब फुटपाथ और
सड़कों पर कब्जा कर लिया जाएगा तो पैदल चलने वाला व्यक्ति कहां चलेगा और जब
सड़कों पर गाड़ियां खड़ी होंगी तो जाम की स्थिति तो बनेगी ही एलआईसी
बिल्डिंग से फूलबाग जाने वाली रोड पर तीन चार महीनों तक गाड़ियां खड़ी रहती
है उनको कोई पूछने वाला नहीं है।
वही फूलबाग से माल रोड जाने वाली रोड पर
नगर निगम ने फुटपाथ पर स्टैंड का ठेका दे दिया है। जिसके कारण आए दिन जाम
लगता रहता है। हम यह कहते हैं कि देश ने हमें क्या दिया लेकिन कभी हम यह
नहीं सोचते हैं। कि देश को होने क्या दिया।अपने छोटे छोटे लाभ के लिए हम
सभी और सरकारी विभाग देश का बड़ा नुकसान करते हैं और यह कभी कोई गौर नहीं
करता है। जब किसी कॉलेज में सड़कों पर गाड़ियां क्यों खड़ी होती है बात
कीजिए तो वह कहते हैं हमें परमिशन है। सबसे बड़ी बात किया है। जब हाई कोर्ट
ने आदेश किया है। कि सड़कों पर पार्किंग नहीं कि जाएगी तो अधिकारियों ने
पार्किंग का आदेश कैसे दिया। एसपी ट्राफिक सुशील कुमार ने ज्ञापन लेने के
बाद कहा कि ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी सड़कों पर जाम ना लगने की होती है।
जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर अभियान चलाती रहती है। और ट्राफिक
पुलिस जनता जाम के कारण परेशान ना हो इसके लिए हमेशा तत्पर रहती है। ज्ञापन
देने वालों में गौरव जायसवाल, नरेंद्र सिंह, कैलाश पति केसरवानी, देव
कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।