ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
बुधवार को आगरा के न्यायालय परिसर में दिनदहाड़े उत्तर प्रदेश बार
काउंसिल की प्रथम महिला अध्यक्ष दरवेस सिंह यादव की साथी अधिवक़्ता द्वारा
गोली मारकर निर्मम हत्या किये जाने से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओ में शोक की
लहर व्याप्त है। जिसको लेकर कानपुर कचहरी में बार एसोशिएशन व लायर्स
एसोशिएशन के पधादिकरियों के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को बार हॉल में
दिवंगत महिला अधिवक़्ता को श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा आयोजित की गई । इस
दौरान बाद सभी पधादिकरियों द्वारा सामूहिक रूप से एक दिवसीय अवकाश की
घोषणा के साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया । इस मौके
पर बार एसोशिएशन व दि लायर्स एसोशिएशन के पधादिकरियों में बार अध्यक्ष
श्याम जी श्रीवास्त व बार महामन्त्री कपिलदीप सचान वीर बहादुर सिंह सहित
.आर.एन.सिंह, शोभित मिश्रा ,मेजर पांडेय,रोहित अरोड़ा, समेत सैकङो की संख्या
में अधिवक़्ता गण मौजूद रहे ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।