ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को कई दिन बाद
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और कानपुर जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद
मौर्य कानपुर पहुंचे। और यहां पर जिले के विकास को रफ्तार देने को लेकर आज
विकास भवन में जिला योजना समिति की बैठक की। जिसमे पेयजल और बिजली की
व्यवस्था समेत सड़कों को चाक चौबंद करने के दिशा निर्देश अधिकारियो को दिए।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान सांसद सत्यदेव पचौरी ने
पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी द्वारा निर्माण में गड़बड़ी करने की लिखित शिकायत
डिप्टी सीएम को दी। वही मेयर प्रमिला पांडे ने अधिकारियों द्वारा कई मामलों
की ठीक से सुनवाई न करने के साथ ही उचित कार्यवाई न करने की भी शिकायत की।
उधर डिप्टी सीएम मौर्य ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिला योजना समिति
बैठक में ही जिले के एसएसपी अनंत देव तिवारी को अपराधियो के खिलाफ और कड़ी
कार्यवाई करने के आदेश दिए। बैठक के मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज
660 करोड़ रुपये का पर व्यय आज इस जिला योजना बैठक में पास हुआ है। साथ ही
कानपुर नगर जनपद विकास की दृष्टि से आगे बढ़े जिसको लेकर आवश्यक दिशा
निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि सरकार के माध्यम से जो योजनाएं दी गयी
है उन लाभार्थियों को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ ईमानदारी से दिया जाए। साथ
ही मानसून की दस्तक है वर्षा का समय आने वाला है कानपुर नगर में जलभराव के
संकट से मुक्त हो खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसी समस्या और
जलभराव न हो जिसके लिए आवशयक निर्देश भी दिए। साथ ही मौर्य ने भूमाफियाओ और
अपराधियों से निपटने के लिए उनके खिलाफ कठोर कार्यवाई करने के आदेश दिए
हैं। अवैध रूप से कब्जा करने वालों को कब्जामुक्त कराया जाए । स्वच्छ भारत
योजना के अंतर्गत हर परिवार में शौचालय का निर्माण हो और उसका उपयोग हो
जिसके लिये भी निर्देशित किया। आज इस बैठक में कानून व्यवस्था बनाये रखने
जनपद के विकास को प्राथमिकता देने के खास तौर पर निर्देश दिए गए है। आए दिन
बिजली की किल्लत के बारे में बताया कि बिजली की समस्याओं को जल्द ही
दुरुस्त किया जाएगा । और पहले की तरह शहर में 24 घण्टे बिजली मिलेगी। वही
सड़को की दुर्दशा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सामंजस्य बनाये गए लेकिन
कुछ तकनीकी कारण रहे। जिसके कारण कुछ देरी हुई। सड़कों की अच्छी व्यवस्था
देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता होगी।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर ट्वीट किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि
अखिलेश यादव अपनी पार्टी पर ध्यान दे यहां योगी सरकार सब कुछ करने में
सक्षम है। और बंगाल में हो रही हिंसा पर कहा कि जय श्री राम का नारा है
अगली सरकार बंगाल में भाजपा की होगी। साथ ही सोनिया गांधी के रायबरेली के
दौरे के दौरान यह कह जाने की कांग्रेस 2022 में अकेले चुनाव लड़ेगी जिस पर
मौर्य ने कहा कि चाहे अकेले लड़े चाहे जिसके साथ सरकार भी हमारी बनेगी और
कमल भी खिलेगा

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।