ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसएसपी के
निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने शहर के विभिन्न चौराहों
पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात
सुशील कुमार ने बताया कि आज शहर के विभिन्न चौराहों बड़ा चौराहा, फूल बाग,
मालरोड, नरोना चौराहा, घंटाघर, टाट मील, अफीम कोठी, रामादेवी पर वाहन
चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में शीट बेल्ट हेलमेट 3 सवारी यातायात नियमों
का पालन ना करने वालों के चालान किए गए जिसमे की कुछ ऐसी गाड़ियों के भी
चालान किए गए जो कि फर्जी प्रेस लिखा कर चल रहे थे उन गाड़ियों के चालान
किए गए और उन्हें चेतावनी दे कर थोड़ा गया। अभियान में लगभग 4 दर्जन
गाड़ियों के चालान किए गए। अभियान के दौरान फर्जी प्रेस लिखी हुई गाड़ियों
को जैसे ही ट्राफिक पुलिस के जवान पकड़ते थे। और प्रेस की गाड़ियों से उनकी
आईडी जाती थी। तो बगली झांकने लगते थे। वही फिर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी
उन्हें कहते थे। कि आप लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान कर रहे हैं उन की
छवि को धूमिल कर रहे हैं।फिर वहां जोड़कर माफी मांगते थे। और वह आगे जाने
प्रेस लिखा हुआ मिटा देंगे। अभियान में मुख्य रुप से उपस्थित एसपी ट्राफिक
सुशील कुमार, सीओ ट्रैफिक अभय नारायण राय, यातायात निरीक्षक अनिल सिंह अनिल
कुमार अरविंद सिंह सिसोदिया विनोद यादव पीएसआई के पी सिंह आदि लोग मौजूद
रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।