ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड के तत्वाधान में गुरुतेग बहादुर हॉस्पिटल
लाजपत नगर में निस्वार्थ परामर्श केंद्र का उद्घाटन मोहन सिंह एवं डॉ दीपक
श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल के
डायरेक्टर डॉ दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि सिख समुदाय के मरीजो के अलावा
आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जायेगा। तथा
भर्ती होने की दशा में मरीजों का उपचार बीपीएल कार्ड में किया जाएगा।
जिसमें गरीबों के लिए 20 बेड निशुल्क रखे गए हैं। तथा जांचों व विशेष छूट
दी जाएगी। डॉ दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस प्रकार से भीषण गर्मी पड़
रही है। घर से निकलते समय हर व्यक्ति अपने आप को कपड़े से ढंक कर चले।
शिकंजी जलजीरा पन्ना बेल का शरबत जरूर पीकर निकले शरीर में पानी की कमी ना
होने दें। यह तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया गया जिसका
आज दूसरा दिन है। हरविंद्र सिंह लॉर्ड ने बताया कि श्री गुरु सिंह सभा
लाटूश रोड की यह पहल सर्वजन को स्वास्थ लाभ देने की है। जिसमे की कोई गरीब
इलाज से दूर नहीं रह पाएगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।