रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
एक ओर सरकार सुदूर ग्रामीण इलाकों
तक विकास की रोशनी पहुंचा देने को लेकर बड़े बड़े दावें करती है। वहीं, जमीनी
हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। हम बात कर रहे है फर्रुखाबाद जिले के
विकास खण्ड राजेपुर की ग्राम सभा बदनपुर की । मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर
दूर गंगा नदी के पास स्थित इस गांव की आबादी लगभग 7 हजार है। गांव के
बाशिंदे खेती या मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। गांव में सडक, बिजली, पानी,
स्वास्थ्य सेवा जैसे मूल भूत सुविधाओं का घोर अभाव है। गांव में 70
प्रतिशत लोग शिक्षित है।लेकिन शिक्षा को लेकर गांव के लोगो में जागरूकता की
कमी दिखाई दे रही है।एक ओर जहां सुदूर ग्रामीण इलाकों को मुख्य सडक से
जोडने के लिए युद्ध स्तर पर सडक निर्माण कराए जा रहे हैं। वहीं बदनपुर
गांव के लोगों को अबतक टूटी हुई सड़के नसीब में है। अलबत्ता यह गांव विकास सौकोसो दूर है ।
विकास खण्ड राजेपुर क्षेत्र की ग्राम सभा बदनपुर में विकास
तो गांव को देखते हुए बहुत हुआ लेकिन गांव वालों का कहना है कि पक्षपात को
साथ लेकर विकास कराया गया है। गांव की मुख्य समस्याएं है पूरी ग्राम
सभा मे पक्की नालियां नही बनी दिखाई दे रही है।गांव के सरकारी स्कूल की बाउंड्री वाल गांव वालों ने तोड़कर गायब कर दी है। गांव में पानी की टँकी
सफेद हाथी बनी हुई है क्योंकि 4 वर्ष पहले वनी पानी टँकी से आज तक किसी
ग्रामीण को पानी नही मिला है।गांव में बने उप स्वास्य केंद्र में चारो तरफ
घास खड़ी है।एनम को बुलाने पर ही आती है समय से ग्रामीणों का टीकाकरण नही हो
पाता है। मरीजो को शहर के अस्पताल ले जाने के लिए 108 या फिर खुद के बाहन
से अस्पताल ले जाना पड़ता है।गांव में 18 घण्टे बिजली की जगह पर 8 से 10
घण्टे ही बिजली मिल पाती है। गांव में शतप्रतिशत घरों में शौचालय बने हुए
है लेकिन उनका इस्तेमाल बहुत कम लोग करते है ज्यादातर लोग खुले में शौच
जाते है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।