रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
अनियंत्रित टैक्सी की टक्कर से
क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी गुड्डी देवी 60 वर्षीय पत्नी रतीराम की
दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला गुड्डीदेवी तरबूज लेने जा रही
थी तभी कंपिल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टैक्सी ने महिला को जबरदस्त
टक्कर मार दी, जिससे वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों
ने बताया कि तेज टैक्सी के कहर से कई लोग बाल-बाल बच गए ।वही मौका पाकर
टैक्सी ड्राइवर अमरपाल पुत्र चिरौंजी निवासी ईदगाह टैक्सी छोड़कर फरार हो
गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़
भेज दिया ।पुलिस ने टैक्सी को भी अपने कब्जे में ले लिया ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।