कानपुर - मां गंगा की भव्य आरती के साथ भण्डारे का आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 12 June 2019

कानपुर - मां गंगा की भव्य आरती के साथ भण्डारे का आयोजन




ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 गंगा दशहरा के अवसर पर सरसैया घाट पर श्री गंगा अमर ज्येाति मण्डल द्वारा प्रातः मां गंगा का पूजन कर भव्य आरती की गयी। इस अवसर पर हजारो की संख्या में श्रृद्धालू उपस्थित रहे। गंगा दशहरा पर शहर और आस-पास के क्षेत्रों से गंगा स्नान के लिए सरसैया घाट पर भक्त पहुंचे और सुबह पहली सूरज की किरण के साथ गंगा स्नान किया श्री गंगा अमर ज्योति मण्डल द्वारा आये हुए श्रृद्धालुओं के लिए एक दिन पूर्व संध्या भोजन का प्रबन्ध किया गया और कल बुधवार की सुबह से भण्डारे का आयोजन किया गया। गर्मी में आये हुए भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए शरबत वितरण लगातार होता रहा। भण्डारो में प्रसाद के रूप में हजारो श्रद्धालुओं ने चावल, छोला, पूदी, सब्जी एवं खीर का प्रसाद चखा। दूर-दराज से आये लोगो ने मण्डल के सदस्यों के कार्य की सराहना की और आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, नीजर वर्मा, मुनिया गौड, रजोन्द्र शर्मा, जगदीश वर्मा, रज्जन भईया, मुन्ना भईया, राजकुमार पाण्डे तथा वार्ड 98 के पार्षद दीपक शर्मा ने बताया कि उनकी समिति द्वारा प्रतिवर्ष गंगा दशहरा के अवसर पर श्रृद्धालुओ की सेवा का यह कार्य किया जाता है। वहीं पाॅलीथीन रोक को देखते हुए प्रसाद पत्तल तथा कागज के दोने में वितरित किया गया तथा पानी के लिए कागज के ग्लास का आयोजन किया गया। उन्होने आये हुए भक्तो को पाॅलीथीन न उपयोग करने पर जागरूक भी किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।