कानपुर - बाल मजदूर विरोध दिवस पर हस्ताक्षर अभियान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 12 June 2019

कानपुर - बाल मजदूर विरोध दिवस पर हस्ताक्षर अभियान






ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 बाल मजदूर विरोध दिवस के अवसर पर चाइल्डलाइन कानपुर, रोटरी क्लब, त्रिमूर्ति व बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी द्वारा बाल श्रम विरोध में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन प्रैग्मा पब्लिक सकूल नमक फैक्ट्री चैराहा यशोदा नगर में किया गया, जिसका उददेश्य जनसामान्य को बच्चों को बाल मजदूरी में लिप्त कर उसका भविष्य न बर्बाद करने का रहा। कार्यक्रम की शुरूआत एसीएम पंचम उपमा पण्डेय का प्रैग्मा पब्लिक सकूल की प्रधानाचार्याप्रियंका बाजपेयी द्वारा माल्यार्पण कर यिका गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथप अपने हस्ताक्षर किया तथा कहा कि बच्चों की सही जगह सकूल है न की कारखाना या ढाबा। बच्चों को बाल मजदूरी जैसे दलदल में न फंसाये। रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के अध्यक्ष रो0 सतीश चन्द्र गुप्ता ने आम जनता से अपील की कि वह बाल मजदूरी को खत्म करके अपने बच्चों को शिक्षा से जोडो। शिखा का अधिकार कानून के तहत बच्चों को निःशुल्क शिखा का प्रावधान है इसलिए अपने बच्चों को काम पर न भेजे। धर्मेन्द्र कुमार ओझा ने बताया कि कार्यकम में एक हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता निभागयी। इस अवसर पर सतीश्ज्ञ चन्द्र गुप्ता, गिरीश अवस्थी, जगत पाल, प्रियंका बाजपेयी, रचना शुक्ला, कोमल अवस्थी, नन्दिता शुक्ला, कमलकान्त तिवारी, प्रतीक धवन, गौरव सचान, दीक्षा तिवारी, शिवानी सोनवानी, विशाल आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।