ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कल्याणपुर
में डॉक्टरों को लापरवाही से एक और मरीज की जान चली गई गुस्साये परिजनों
ने होस्पिटल के अंदर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों का
फोर्स सहित पीएसी बल और एसपी क्राइम मौके पर पहुँचे एसपी क्राइम राजेश
कुमार यादव ने सभी को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के
लिये भेजा। कल्याणपुर के अवधपुरी में बने डॉ मृदुल भूषण के हॉस्पिटल में
कल्याणपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई मौत के बाद
गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ हंगामा
करीब 12:30 बजे समाप्त हुआ हंगामे की सूचना पर पीएसी बल सहित कई थानों का
फोर्स व एसपी क्राइम राजेश यादव मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम ने सभी को
समझा-बुझाकर शांत कराया परिजनों का कहना था कि डॉ मृदुल भूषण सरकारी डॉक्टर
हैं और चुपचाप अपने घर पर क्लीनिक चलाते हैं पहले भी इनके हॉस्पिटल में कई
बार घटनाएं हो चुकी हैं परिजनों का आरोप है कि गलत उपचार के दौरान उनके
मरीज की मौत हुई है वही एसपी क्राइम राजेश यादव ने बताया कि परिजनों ने
तहरीर दी है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर डॉक्टर के खिलाफ उचित
कार्रवाई की जाएगी

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।