जिला संवादाता - अरविन्द शर्मा
वो
ढाई साल की मासूम सी गुड़िया थी,जो ठीक से बोल भी नहीं पाती होगी।ठीक से
किसी की बात समझ भी नहीं पाती होगी।जिसका बोलना , चलना।खेलना देखकर किसी भी
इंसान को उस पर प्यार आ जाता होगा। उस प्यारी सी गुड़िया जैसी बच्ची को
कोई इस कदर बेरहमी से मार कैसे सकता है।किस मिट्टी का बना होगा वो दरिंदा
जिसने तुतलाती जुबान में बात करने वाली बच्ची को मार कर उसकी लाश को ठिकाने
लगाने के लिए फेंक दिया। बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि
तो नहीं हुई है लेकिन बच्ची का शरीर इस कदर छिन्न भिन्न कर दिया। जो रोंगटे
खड़े करने वाले है। घटना यूपी के अलीगढ की बच्ची ट्विंकल की है समाज
सेविका और सेवा संस्था की सचिव /संस्थापक कंचन मिश्रा ने ट्विंकल के साथ
हुए हुए दर्दनाक और जघन्य घटना से दुख व्यक्त करने साथ आक्रोश व्यक्त करती
है कि यूपी पुलिस क्यों सोई रही। जब बच्ची के मां -बाप ने बच्ची के लापता
होने की शिकायत की तो पुलिस ने तुरंत तलाश क्यों नहीं शुरु की।अक्सर ऐसी
स्थिति में अपराधियों के मनोबल बढ़ जाता है ,और यही हुआ इस घटना में। पुलिस
दो दिन तक परिवार वालों को टालती क्यों रही। क्यों पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज
नहीं कि,अगर उनके घर मे ऐसी घटना हो जाये तो क्या होगा!
इस
विभत्स घटना में आलम चंदपुर कांशीराम कालोनी में वहाँ के उपस्थित सभी
वर्ग/ जाति/ के लोगो ने ट्विंकल के साथ हुए घटना पर सरकार से न्याय मांगा
है, जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर ऐसी सजा दे कि आने वाले समय मे
अपराधियो के हौसले बुलंद न हो। वहाँ उपस्थित कंचन मिश्रा के साथ डॉ पूनम
गुप्ता, और कालोनी में रहने वाली उमा गोस्वामी, सुमन, शालिनी,रमा
सोनी,ममता,पिंकी,केशकली मधु,रेखा, बच्चों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की
बच्चों में खुशी ,मोहित, रोली,रिंकी, शिखा, अरमान, हसनैन, असलान, शब्बीर,
नितेश, काजल,सीमा,कामिनी अंजू, बन्दना, पूजा,सुमन,धनवंती, कंचन,निशा,सुनीता, रूपवती, रेशमा, आदि ने श्रद्धांजलि दी।छोटे छोटे बच्चों ने श्रृंखला बना कर हांथो में फोटो ले कर श्रद्धांजलि दी और बलात्कारी का पुतला फूंका गया
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।