रिपोर्ट - मुबीन मन्सूरी
कन्नौज जिले की एक अस्थायी गोशाला में
करीब एक दर्जन गौबंश की भूख और प्यास से तड़प कर मौत हो गई। इस मामले में
हड़कंप तब मचा, जब जानकारी पर सपाई गोशाला पहुंच गए। वहां का नजारा देख
सपाइयों में आक्रोश व्याप्त हुआ तो मौके पर पहुंचे कोतवाल ने उन्हें शांत
कराया। वहीँ मामले में अधिकारियों का कहना है कि आज की तारीख में किसी
गौबंश की मौत नहीं हुई है और जो गौबंश के शव है उनकी जांच कराकर कार्यवाही
की जाएगी। ताजा
मामला कन्नौज जिले के विकास खंड जलालाबाद के ग्राम पंचायत जेवा और ग्राम
पंचायत बसीरापुर भाट की संयुक्त गोशाला का है। यहां एक दर्जन से अधिक गायों
की मौत हो गई। पांच गाय मरणासन्न थीं। दो गायों के शरीर में कीड़े पड़ गए
थे, जो दर्द से तड़प रहीं थीं।बताते चले कि गोशाला में 47 गायों के रखने की
व्यवस्था थी। इसमें प्रशासन की ओर से जेवा के ग्राम प्रधान को 26 और
बसीरापुर भाट के ग्राम प्रधान को 24 गायों की जिम्मेदारी दी गई थी। मगर ये
गोशाला प्रशासनिक लापरवाही के कारण बूचड़खाने में तब्दील हो गई। भूख-प्यास
और तेज धूप से एक-एक कर गाय तिल-तिल कर मरने लगीं। ग्रामीणों का दावा है कि
इसकी जानकारी दोनों के गांवों के सचिवों को दी गई। मगर किसी ने कोई सुध
नहीं ली। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब गांव के
ही एक व्यक्ति ने पूर्व ब्लाक प्रमुख और सपा नेता नवाब सिंह यादव को गोशाला
में मवेशियों की मौत होने की जानकारी दी। कुछ ही देर में सपाई गोशाला
पहुंच गए।
गोशाला के पीछे छह मवेशियों के शव झाड़ियों में पड़े मिले। दो
मवेशियों के अवशेष इधर-उधर बिखरे थे। दुर्गंध से सांस लेना दूभर था। गोशाला
में सिर्फ छह मवेशी मिले। इनमें से एक मरणासन्न स्थिति में था। दो उठने की
हालत में नहीं थे। चरही में सूखा भूसा पड़ा था। पानी के इंतजाम भी नहीं
थे। यह देख सपाई भड़क गए। वह प्रदेश सरकार की इस पूरी कवायद पर सवाल खड़े
करने लगे। सूचना पर सदर कोतवाल विनोद मिश्रा फोर्स के साथ पहुंच गए।
उन्होंने इन्हें शांत किया। मामले में
प्रशासनिक अधिकारी पीसी लाल ने कहा कि एडिशनल एसपी साहब से मुझे सीधा इस
विषय में खबर मिली यहां पर कुछ गोवंश वगैरह मर गई हैं मैंने तुरंत सीडीओ
साहब को यहां भेजा और वीडियो साहब यहां गए थे वीडियो से अभी मेरी बात हुई
थी वहां गए उन्होंने सब देखा और खबर दिया इन्होंने कटरा से 20 गोवंश यहां
सिफ़्त किए जा रहे थे जो शिफ्ट कर लिए गए हैं आज की तारीख में कोई मृत्यु
नहीं हुई है। यह जांच का विषय है उसके विषय में हम लोग बात करके जांच करा
लेता हूं लेकिन आज की तारीख में जो स्थिति है कोई नहीं मरा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।