न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र में विवाह के दौरान बरातियों द्वारा हर्ष
फायरिंग करना दूल्हा-दुल्हन के लिए भारी पड़ गया। गोली का छर्रा लगने से
दोनों जख्मी हो गए। उन्हें रात में ही अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, घाव
ज्यादा गहरे नहीं थे और रविवार सुबह दोनों अस्पताल से मंडप पहुंचे और शादी
संपन्न कराई गई।इनायतनगर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी शाहगंज अंतर्गत रमपुरवा गांव में
शनिवार रात विवाह की रस्में चल रही थी। इस दौरान बरातियों द्वारा हर्ष
फायरिंग करने से गोली के छर्रे मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन को लग गए।
जिससे चीखपुकार मच गई।आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज हुआ। रविवार
सुबह दूल्हा- दुल्हन अस्पताल से मंडप पहुंचे और विवाह की रस्में पूरी कराई
गईं।मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।