जिला संवादाता अरविन्द शर्मा
देर रात पुलिस गश्त कर रही थी, तभी पुलिस के पास फोन आया कि यहाँ कोई युवक
नशे की हालत में पड़ा है,जब झींझक चौकी पुलिस गई तो देखा कि युवक का शव पड़ा
है, लोग चारो तरफ भीड़ लगाए खड़े है, लेकिन किसी को यह नही पता था। कि यह
म्रतक युवक कौन है। जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर
कुंतलिया गांव मे सन्दिग्ध परिस्थितियों में शराब के नशे मे म्रतक युवक का
शव मिला, वहीं जब म्रतक युवक की शिनाख्त की गई तो पता चला कि निवासी
धरमूपुर थाना रसूलाबाद का रहने वाला है। म्रतक का नाम राघवेंद्र सिंह
(बब्लू) पुत्र स्वर्गीय योगेंद्र सिंह (40) जो कि शराब पीने का आदी था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल
अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतज़ार है। कि मौत कैसे हुई? वही मंगलपुर
थानाध्यक्ष तुलसीराम पाण्डेय कि माने तो म्रतक युवक की शादी नहीं हुई है और
शराब का आदी था।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।