ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
नौबस्ता
थाना पुलिस और एसएसपी की स्वाट टीम को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी।जब
नौबस्ता बाईपास पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अचानक गाड़ियों की चेकिंग
करना शुरू कर दिया। जिसमे चेकिंग के दौरान पुलिस ने डाक पार्सल के एक ट्रक
को रोक कर चेकिंग की तो ट्रक में बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब की पेटियां
लदी हुई थी।जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक सहित ट्रक को हिरासत में ले लिया
और थाने ले आयी।ट्रक के साथ पुलिस ने चार शराब तस्कर इम्तियाज,प्रदीप और
सोनू नाम के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।डिप्टी एमपी आर के चतुर्वेदी
ने बताया कि पकड़े गए चारो अभियुक्तों से पूछताछ में बताया कि पकड़ी गई अवैध
शराब हरियाणा से लायी जा रही थी।ट्रक में कुल 543 पेटी शराब मिली है जिसे
जप्त कर लिया गया है।जिसकी कुल कीमत 3 लाख 85 हजार 360 रुपए बताई जा रही
है।पकड़े गए सभी अभियुक्तों को अवैध शराब की तस्करी के मामले में जेल भेजा
जा रहा है।वही पकड़े गए अभियुक्तों के अन्य साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही
है .

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।