ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
जिले में शासन की मंशा के अनुरूप चल रहे सभी विकास कार्यो की गुणवता और
कामो में तेजी लाये जाने को लेकर जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने विकास
भवन में समीक्षा बैठक की जहाँ कुछ अधिकारियो द्वारा सही आंकड़े न दिखाए जाने
पर फटकार लगायी साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी से शासन की महत्वाकांक्षी
योजना के बिषय में स्पष्ट जवाब न देने पर फटकारा और कल तक सभी व्यवस्था
दुरुस्त करने के निर्देश दिए बैठक में पेय जल की व्यवस्था को भी भीषण गर्मी
में दुरुस्त रखने के आदेश दिए। डीएम विजय विश्वास पन्त ने बताया कि जो भी
विकास कार्य कराया जा रहा वह गुणवत्तापूर्ण ही कराया जाए, और इन कार्यो की
जांच कराई जाएगी। साथ ही गुणवत्ता में कोई कमी मिलती है तो कार्यवाही की
जाएगी। उन्होंने कहा कि हर हालत में 30 जून तक जिन सड़को का निर्माण नही हुआ
है , उन्हें युद्ध स्तर पर पूर्ण करा लिया जाए साथ ही बरसात से पहले ही
सड़को का पैच वर्क पूरा करा दे।डीएम ने बिजली की समस्या को लेकर भी निर्देश
देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी बिजली से सम्बन्धित फाल्ट आ
रहे है उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए और ट्रांसफार्मर खराब की स्थिति में 24
घण्टे के अंदर उसे बदला जाए ट्रांसफार्मर की उपलब्धता भी स्टोर में स्टाक
के तौर पर रहनी चाहिए। डीएम ने जल समस्या को लेकर ग्रामीण पेयजल योजना के
तहत हैण्डपम्पों के रिबोर की सूची न उपलब्ध कराए जाने पर डीपीआरओ सर्वेश
कुमार पाण्डेय पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई और कहा कि
किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। जनपद में इस वर्ष
वृक्षारोपण कराने का 27 लाख 21 हजार 138 का लक्ष्य है ,जिसके अंतर्गत समस्त
सबंधित विभाग जिनको जो लक्ष्य दिया गया है उसके लिए अभी से ही प्रभावी
कार्यवाही करें।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।