ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र में बना शोभन मंदिर की अपनी अलग ही मान्यता
है और लोग यहां दूर-दूर से दर्शनों के लिए आते है। शहर के बाहरी हिस्से
में होने के कारण यहां पहंुचने के लिए कई साधन बदलने पडते है फिर भी ऐसी
भीषण गर्मी में यहां आने वाले श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहत है। शोभन
मंदिर के आस पास के तालाब का पानी सूख गया है लेकिन अब मंदिर प्रशासन ने
मंदिर में बने तालाबों का फिर से कार्य शुरू किया है। भीषण गर्मी के कारण
शोभन मंदिर परिसर तथा उसके आसपास के सभी तालाब सूख चुके है। पानी से भरे
तालाब मंदिर की शोभा बढाते रहे हैै। मंदिर प्रशासन द्वारा इन सूखे तालाबों
को पुनः भरने के काम की ओर कदम बढाये गये है। कार्य तेजी से किया जा रहा है
और कुछ ही दिनो में इन तालाबों में पानी भर दिया जायेगा और एक बार फिर
उसमें मछलियों की कलकलाहट सुनाई पडने लगेगी। मंदिर प्रशासन द्वारा यहां आने
वाले श्रृद्धालुओं का ध्यान रखा जाता है।
मंदिर प्रशासन ने यहां काफी
अच्छी सुविधायें भी दे रखी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के लिए
ठंडा पानी मुहैया कराया गया है साथ ही हाथ पैर धुलने के लिए भी पानी उपलब्घ
है। छायादार वृक्षों के नीचे लोग पिकनिक भी मनाते दिखायी पडते है। पूरा
वातावरण आनन्दमय प्रतीत होता है। अच्छी पहल तो यह है कि यहां पर पानी का
दुरूपयोग नही किया जा रहा है। जो भी पानी उपयोग के दौरान बहता है उसे तालाब
में ले जाया जा रहा है। चूकिं मंदिर शहर के बाहर खासी दूरी पर है इसलिए
यहां की सडको की हालत भी अच्छी नही रही है। मौजूदा समय में यहां सडकों का
भी निर्माण शुरू हो गया है, जिससे यहां के दुकानदारों और सवारी ढोने वाले
वाहन चालको में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मंदिर के
कारण उनका परिवार पलता हैै। वहं प्रसाद के रूप में सामन बेंचते है और उन्हे
परिवार के भरण पोषण के लिए पर्याप्त धन मिल जाता है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।