ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
पूर्व में भी समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी रेलवे
प्रशासन आंखे बंद किये हुए है और स्टेशन पर अवैध वेडण्रो का खेल जारी है।
ऐसा नही कि यह अवैध वैण्डर बिना किसी छत्रछाया के अकेले खेल कर ले, इसमें
रेलवे के अधिकारियों और रेलवे पुलिस भी शामिल है। इन दिनो भीषण उमस भरी
गर्मी पड रही है ऐसे ट्रेनो में लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों को पानी
की अधिक आवश्यकता होती है लेकिन कानपुर सेंट्रल पर उन्हे पानी के लिए जूझना
पडता है। फायदा रेलवे के अवैध वेंडर जमकर उठा रहे है और पानी को महंगे
दामों पर बेंच रहे है। यही नही पानी की बिक्री के लिए स्टेशन में पानी की
टोटियों का प्रेशर कम कर दिया जाता है वहीं कई जगहों पर पानी बिलकुल भी नही
आता। सूत्रों की माने तो पूरा खेल रेवले के कर्मचारियों की मिलीभगत से हो
रहा है। हावडा दिल्ली रूट के तहत्वपूर्ण सेंट्रल स्टेशन में रोजाना सैकडो
सवारी गाडियां गुजरती है, जिनमें हजारो यात्री सफर करते है। इन सभी ट्रेनो
का कानपुर में ठहराव है।
ऐसे में यात्री ट्रेनो से उतरकर पानी लेने सीधे
यहां लगे नलों की तरफ बढता है लेकिन नलों में प्रेशर न होने के कारण
यात्रियों को पानी नही मिल पता वहीं कई नलों में तो पानी ही बंद रहता है।
जो पानी मिलता भी है वह इतना गर्म होता है कि लोग उसे पी नही सकते और
मजबूर होकर अवैध वैण्डरो से मंहगे दामों में पानी खरीदते है। सूत्रो की
माने तो यात्रियों के लिए जितने भी वाटर कूलर लगे है वह काम नही कर रहे है,
जबकि यहां अधिकारियों के लिएि अपने ठंडें पानी की व्यवस्था है। एक रूपये
वाली स्कीम फेल हो चुकी है। रेल मंत्रालय द्वारा ऐलान किया गया था कि रेलवे
स्टेशनों पर यात्रियों को शुद्ध पानी महज एक रू0 में मिलेगा और रेल बजट
में किये गये एलान के अनुसार ही रेल मंत्रालय द्वारा स्टेश्ष्नों पर आटो
वाटर वेडिंग मशीन लगायी गयी थी लेकिन यहां कर्मचारी भी यात्रियों को ठंडे
पानी की जगह नार्मल पानी बेंच रहे है। पूरे खेल में प्रतिदिन की कमाई हजारो
में होती है जिसका आपस में बंदरबांट किया जाता है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।