जिला संवादाता अरविन्द शर्मा
गांव सिहरा में गांव के दक्षिण माइनर के किनारे मनरेगा से ग्राम पंचायत की ओर से कई वर्ष पहले तालाब बनवाया गया था। लंबे अरसे से यह तालाब सूखा था। माइनर में पानी आ जाने से यह तालाब लबालब 20 फिट गहरा भर गया। इसी गांव के रहने वाले प्रमोद का 14 वर्षीय पुत्र करन अपने चचेरे भाई 15वर्षीय अर्जुन के साथ सोमवार सुबह 8:30 बजे बकरी चराने गया था। करन नहाने के लिए तालाब में कूदा और वह डूबने लगा। करन को डूबता देख अर्जुन तालाब में गया और करन को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अर्जून के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए लेकिन करन गहरे पानी में डूब चुका था। एक दर्जन से अधिक लोगो की मदद से तालाब से दोनों शवों को निकला गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद करन के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। करन के शव को पुलिस ने मृतक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की मां का रो-रोकर कह रही है, मेरे बेटे की सांसे चल रही है, डॉक्टर के पास ले चलो। मृतक के छोटे भाई पुनीत बहन बबली के आंसू नहीं थम रहे हैं। पिता लाखन सिंह बदहवास है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।