ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेन्द्र सिंह भोले का पुनः सांसद बनने
पर तहसील सदर में स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान सांसद देवेन्द्र सिंह
भोले ने कहा कि अमीनो व अनुसेवकों के विनियमितिकरण का मामला मुख्यमंत्री के
सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी अधिकारियों से सीजनल
कर्मचारियों के विनियमितिकरण के सम्बन्ध में बात हो चुकी है। स्वागत करते
हुए एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने ज्ञापन
सौंपकर मांग की कि उत्तर प्रदेश में 2200 सामयिक संग्रह अमीन व 3296 संग्रह
अनुसेवकों का विनियमितिकरण के लिए अवशेष हैं। जबकि अमीनो के 3096 व
अनुसेवकों के 3369 पद रिक्त हैं।एक मुस्त विनियमितिकरण किया जा सकता है। आज
स्वागत करने वालों में अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा नियमित संग्रह
अमीन संघ के अध्यक्ष पी के मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्रा, मनोज
तिवारी,प्रवीण बाजपेई, संजय अवस्थी, रामचंद्र शर्मा, राजीव यादव, राकेश
बाबू यादव आदि सामिल थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।