ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शहर में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए कानपुर पुलिस ने एक बार फिर आपरेशन
लगड़ा शुरू किया है जिसके चलते शहर भर में हाफ इनकाउंटर का दौर जारी है।जहा
अलग अलग थाना क्षेत्रो में आये दिन पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो रही है।
इसी क्रम में कानपुर पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रो में तीन
हाफ एनकाउंटर कर बदमाशों की कर तोड़ कर रही दी है। शहर के चकेरी थाना
क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक बदमाश के
पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वही पुलिस ने बदमाश को मेडिकल कराने
के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया की देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी
तभी एचएएल गेट के पास एक युवक आता हुआ दिखाई दिया जिस पर पुलिस ने उसे
रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर
फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में बदमश के पैरो में गोली लगने से वह घायल
हो गया। पकड़ा गया बदमाश मोहम्मद रहमान उर्फ़ लाडला बिहारी है। पुलिस को
आरोपी के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल भी बरामद हुई है पुलिस ने आरोपी को
जेल भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।