रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद जिले एक ऐसी सनसनी खबर
सामने आई जिसको देखकर सभी जहेन में राम तेरी गंगा मैली हो गई
फ़िल्म की याद ताजा हो जायेगी फिल्म में हीरोइन मंदाकनी को ख़रीदा और बेचा
जाता है ।इस फिल्म की कहानी फ़िल्मी थी । आज हम आपको फर्रुखाबाद की घटना
दिखने जा रहे है जिसकी कहानी फ़िल्मी जरूर है लेकिन हकीकत है । यह खबर उस समय मीडिया के सामने आई जब पीड़ित युवती लड़कियों को बेचने बाले
गिरोह से छूटकर एक वर्ष बाद अपने घर पहुंची तो उसकी गोद मे एक नन्हा बच्चा
भी था परिवार वालो ने देखा तो चौक गए।लेकिन जब युवती ने आप बीती बताई तो
परिजनों के होश उड़ गए है।जिसकी शिकायत कमालगंज थाने पर की गई लेकिन
अपराधियों के गिरोह की पुलिस से साठगांठ होने की बजह से कोई कार्यवाही नही
की गई । जबकि पीड़िता सभी बलात्कारियों के नाम व पते भली प्रकार से जानती
है।आज पीड़िता जिलाधिकारी मोनिका रानी से शिकायत करने पहुंची तो उन्होंने
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह के पास भेज दिया । थानों की पुलिस की
कार्यप्रणाली सुनने के बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जब यह हकीकत और सामने आई जो लड़कियों का बलात्कार कर मानव तस्करी का
कारोबार करते है उसी गिरोह की सक्रिय महिला लक्ष्मी थाना कमालगंज क्षेत्र
के गांव दीनारपुर में रहती है।लेकिन पुलिस अनजान बनी रही। आरोपियों के
विरुद्ध हापुड़ के धौलाना में पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
है।
युवती ने बताया कि आरोपी एक साल तक नशे का इंजेक्शन देकर योन शोषण करते
रहे ।दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि गांव की ही लक्ष्मी गैंग की सदस्य है
लक्ष्मी ने उसे एटा ले जाकर 9 मई 2018 को आरोपी राहुल औऱ नन्हू को 5000
रुपयों में बेचा था ।आरोपी एटा के थाना अलीगंज के गाँव डिवैया के रहने
वाले है।उसने कहा कि बलात्कार से मैं गर्ववती हो गई थी उसके बाद 22 फरबरी
2019 में पुत्र को जन्म दिया। उसके बाद दिल्ली में किसी आदमी के साथ
आरोपियों ने 23 फरवरी 2019 को पांच लाख रुपये में बेच दिया। जब वह आदमी
दिल्ली अपने साथ लिए जा रहा था तभी एटा बस स्टॉप से उन लोगो को चकमा देकर
अपने घर आ गई। पीड़िता ने
24 फरवरी को थाना कमालगंज में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी लेकिन
आज तक पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है पीड़िता ने थानेदार पर आरोपियों से
पैसा लेकर मुकदमा दर्ज नही किया है थाने की पुलिस लक्ष्मी से मिली हुई
है।युवती थाना कमालगंज के गांव के गांव दीनारपुर की रहने वाली है।देखना
यह होगा कि मुख्यमंत्री योगी की जिस पुलिस ने फरबरी से लेकर अभी तक
कार्यवाही नही की तो क्या वह लड़कियों को बेचने बाले गिरोह के खिलाफ
कार्यवाही करेगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।