ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
श्री
बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष आनंद किशोर साहू की
अध्यक्षता में गांधीनगर स्थित सम्मान समारोह का आयोजन किया जा जानकारी देते
हुए आनंद किशोर साहू ने बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को आज सम्मान
समारोह में सम्मानित किया गया। क्योंकि समाज में पत्रकार वह वर्ग हैं जो
सिर्फ दूसरों के लिए सोचता है। जो आम जनता के हक की लड़ाई लड़का है। सर्दी
गर्मी बरसात जैसे मौसम में भी वह सड़कों पर अपने काम को करता है। संस्था ने
ऐसे ही कुछ पत्रकारों को सम्मानित किया है। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार बृजेश
दीक्षित को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया है। बृजेश
दीक्षित शहर में वह नाम है जो किसी नाम और पहचान का मोहताज नहीं हैं। जो
समाज में समाज हित के कार्यों में हमेशा अग्रसर रहते हैं।जनता से जुड़ी हुई
समस्याओं को प्रमुखता से लेते हैं। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा
लेते हैं। सभी धर्म में बृजेश दीक्षित का अच्छा वजूद और साफ छवि की अच्छी
पहचान है। युवा बृजेश दीक्षित को अपना आइडल मानते हैं। वही कार्यक्रम में
पत्रकार केके साहू, आमिर सोलंकी और संजय गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य रुप से उपस्थित आनंद किशोर साहू, महेश मेघानी, बृजेश दीक्षित, के के
साहू आमिर सोलंकी संजय गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।