ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
श्री
बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष आनंद किशोर साहू की
अध्यक्षता में भंडारे के लिए खाते सामग्री एवं दवाएं कम्बल से भरा ट्रक
अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। जानकारी देते हुए अध्यक्षा आनंद किशोर साहू ने
बताया कि श्री बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी गांधीनगर के द्वारा अमरनाथ यात्रा के
लिए लगाये जाने वाले भंडारे के लिए खाद्य सामग्री एवं दवाएं कम्बल से भरे
ट्रक को कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।वह
कमेटी ने सांसद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कमेटी ने शर्बत वितरण
कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्रीय जनता राहगीरों ने चिलचिलाती हुई
गर्मी में शर्बत पीकर गर्मी से राहत की सांस ली। मुख्य रुप से उपस्थित
आनंद साहू, ऐश्वर्या तिवारी, आशुतोष मिश्रा, देवकान्त शर्मा, पवन सिंह,
गोविंद मोहन शुक्ला, अजीत साहू, दिनेश कनौजिया, दर्शन दुआ, अनिल निगम आदि
लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।