जिला सवांददाता -अभिलाष
यूपी बोर्ड 2019-20 की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। इसकी घोषणा डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने की है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम भी जारी कर दिए हैं। डिप्टी सीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि 18 फरवरी से घोषित कर दी है। नए आदेशों के अनुसार बोर्ड परीक्षा फरवरी से शुरू होकर मार्च तक खत्म हो जाएंगी। वहीं परीक्षा की स्कीम भी ऑनलाइन जारी कर दी गई है। सभी कक्षाओं के कोर्स को भी महीने के हिसाब से विभाजित किया गया है। डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड में करीब 55 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे। परिक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। 15 दिन में इंटरमीडिएट व 12 दिन में हाइस्कूल की परीक्षा खत्म होगी। पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन किया गया है। कौन सा चैप्टर कब पढ़ाया जाना है, यह भी तय किया गया है। 15 से 25 मार्च के बीच मूल्यांकन होगा और 20 से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट आएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार पांच से 30 मार्च तक विश्विद्यालय की परीक्षा होगी और 5 जून तक रिजल्ट जारी करना होगा। 10 मई तक सेमेस्टर परीक्षा पूरी करनी होगी

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।